||ऋषि पंचमी व्रत-कथा ||
Posted by:
Nitin22
2013-09-09 01:06:44
1227 Views
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी ऋषि पंचमी के रुप में मनाई जाती है. इस व्रष ऋषि पंचमी व्रत 10 सितंबर 2013 मंगलवार के दिन मनाया जा रहा है. ऋषि पंचमी का व्रत सभी के लिए फल दायक होता है. इस व्रत को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाता है. आज के दिन ऋषियों का पूर्ण विधि-विधान से पूजन कर कथा श्रवण करने का बहुत महत्व होता है. ऋषि पंचमी व्रत पापों का नाश करने वाला व श्रेष्ठ फलदायी है.
ऋषि पंचमी पूजन :
ऋषि पंचमी के दिन पवित्र नदीयों में स्नान का बहुत महत्व होता है. सप्तऋषियों की प्रतिमाओं को स्थापित करके उन्हें पंचामृत में स्नान करना चाहिए. तत्पश्चात उन पर चन्दन का लेप लगाना चाहिए, फूलों एवं सुगन्धित पदार्थों, धूप, दीप, इत्यादि अर्पण करने चाहिए तथा श्वेत वस्त्रों, यज्ञोपवीतों और नैवेद्य से पूजा और मन्त्र जाप करना चाहिए.
ऋषि पंचमी कथा:
एक समय विदर्भ देश में उत्तंक नाम का ब्राह्मण अपनी पतिव्रता पत्नी के साथ निवास करता था. उसके परिवार में एक पुत्र व एक पुत्री थी. ब्राह्मण ने अपनी पुत्री का विवाह अच्छे ब्राह्मण कुल में कर देता है परंतु काल के प्रभाव स्वरुप कन्या का पति अकाल मृत्यु को प्राप्त होता है, और वह विधवा हो जाती है तथा अपने पिता के घर लौट आती है. एक दिन आधी रात में लड़की के शरीर में कीड़े उत्पन्न होने लगते है़
अपनी कन्या के शरीर पर कीड़े देखकर माता दुख: से व्यथित हो जाती हैं और पुत्री को अपने पति उत्तंक के पास ले जाती हैं. अपनी पुत्री की इस हालत के विषय में पिता उत्तंक जानने का प्रयास करते हैं. उत्तंक अपने ज्ञान से अपनी पुत्री के पूर्व जन्म का विवरण उसके माता को बताते हैं और कहते हैं की कन्या पूर्व जन्म में ब्राह्मणी थी और इसने एक बार रजस्वला होने पर भी घर बर्तन इत्यादि छू लिये थे और काम करने लगी बस इसी पाप के कारण इसके शरीर पर कीड़े पड़ गये हैं.
शास्त्रों के अनुसार रजस्वला स्त्री का कार्य करना निषेध है परंतु इसने इस बात पर ध्यान नहीं दिया और इसे इसका दण्ड भोगना पड़ रहा है. ऋषि कहते हैं की यदि यह कन्या ऋषि पंचमी का व्रत करे और श्रद्धा भाव के साथ पूजा तथा क्षमा प्रार्थना करे तो उसे अपने पापों से मुक्ति प्राप्त हो जाएगी. इस प्रकार कन्या द्वारा ऋषि पंचमी का व्रत करने से उसे अपने पाप से मुक्ति प्राप्त होती है.
एक अन्य कथा के अनुसार यह कथा श्री कृष्ण ने युधिष्ठर को सुनाई थी. कथा अनुसार जब वृजासुर का वध करने के कारण भगवान इन्द्र को ब्राह्मण हत्या का महान पाप लगा तो उन्होंने इस पाप से मुक्ति पाने के लिए ब्रह्मा जी से प्रार्थना की. ब्रह्मा जी ने भगवान इन्द्रं पर कृपा करके उस पाप को चार भागो में दिया था जिसमें प्रथम भाग अग्नि की ज्वाला में, दूसरा नदियों के लिए वर्षा के जल में, तीसरे पर्वतों में और चौथे भाग को स्त्री के रज में विभाजित करके भगवान इंद्र को शाप से मुक्ति प्रदान करवाई थी.
Tags:-
RishiPanchami,Bhakti,RishiPanchami vrat-katha,Shapat Rishi,Rishi Panchami Bath/sanan,ऋषि पंचमीकथा,ऋषिपंचमी पूजा-विधि,भगवान श्रीकृष्ण,रजस्वला स्त्री